महान वैज्ञानिक आर्कमिडीज जिन्होंने आर्कमिडीज का सिद्धांत दिया था जिसका उपयोग जलयानों तथा पनडुब्बियों के डिज़ाइन बनाने में किया जाता है और इन्होंने ही दर्पणों के प्रयोग से दुश्मनों के जहाजों को जलाने का सिद्धांत भी दिया था। क्या आपको पता है इनकी मौत कैसे हुई थी? इनके मौत को लेकर दो विवरण दिया गया है। पहला ये है कि आर्कमिडीज जी अपने प्रयोगशाला में किसी समस्या को हल करने में लगे थे। ठीक उसी समय एक रोमन सैनिक ने आकर उन्हें जनरल मार्सेलस से मिलने का आदेश दिया लेकिन आर्कमिडीज अपने काम में इतना मस्त थे कि उस सैनिक के बार बार कहने पर भी उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया और उस सैनिक ने उसी वक्त अपने तलवार से आर्कमिडीज का सर धड़ से अलग कर दिया। दूसरा विवरण ये है कि आर्कमिडीज रोमन सैनिक के पास समर्पण करने जा रहे थे। वे एक गणितीय उपकरण लेकर जा रहे थे और उन्हें इसलिए मार दिया गया क्योंकि सैनिक ने सोचा कि ये कीमती सामान है। कहा जाता है कि आर्कमिडीज की मृत्यु से जनरल मार्सेलस बहुत क्रोधित हुए क्योंकि वे उन्हें एक अमूल्य वैज्ञानिक सम्पत्ति मानते थे और उन्होंने आदेश दिए थे कि आर्कमिडीज को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचाया जाना चाहिए। इस प्रकार एक महान हस्ती बेवजह इस दुनिया से चले गये।
#Archimedes #GreekMathematician #GreatScientist #Greatpersonality #RomanGeneral #Marcus #MarcusClaudiusMarcellus #Archimedes'Principle
Archimedes' Principle states that the Upward Buoyant force that is exerted on a Body Immersed in a fluid, whether fully or partially, is equal to the weight of the fluid that the body displaces. Archimedes' principle is a law of physics fundamental to fluid mechanics. It was formulated by Archimedes of Syracuse.
:- Wikipedia
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें