हवाई जहाज के आविष्कारक कौन हैं और इसमें उपयोग की जाने वाली ईंधन

राइट बंधुओं (आरविल राइट और विलबर राइट) ने मिलकर सन् 1903 ई. में हवाई जहाज का आविष्कार किया था। आपके मन में भी यह सवाल होगा कि आखिर हवाई जहाज में ईंधन के रूप में क्या उपयोग किया जाता है? तो आपको बता दें कि आधुनिक विमान में मुख्यतः जेट इंजन का प्रयोग किया जाता है। रॉकेट और जेट इंजन का कार्य करने का सिद्धांत एक ही होता है लेकिन दोनों में केवल इतना अंतर है कि जहाँ रॉकेट अपना ईंधन स्वयं ढोता है तो वहीं जेट इंजन अपने आस-पास की वायु को ही ईंधन के रूप में उपयोग करता है। इसलिए जेट इंजन पृथ्वी के वातावरण से बाहर जहाँ वायु नहीं होती है काम नहीं कर सकते। अंग्रेजी में इन्हें एयर ब्रीथिंग इंजन याने की वायु में साँस लेने वाले इंजन कहते हैं। जेट इंजन विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे:- टर्बोजेट, टर्बोफैन, रैमजेट, स्क्रैमजेट आदि। जेट इंजन को चलाने के लिए जेट ईंधन अर्थात विमानन टरबाइन ईंधन(ATF:-Aviation Turbine Fuel) या जिसे अवतार भी कहा जाता है का उपयोग किया जाता है। उसके अतिरिक्त हवाई जहाजों को उड़ाने में एवीगैस या शुद्ध केरोसिन का उपयोग किया जाता है। #WrightBrothers #Airplane #Aeroplane #AeroplaneFuel #JetFuel #ATF #AviationTurboFuel #JetEngine #Rocket #Kerosene हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया? राइट बंधु कौन थे? हवाई जहाज में किस इंजन का प्रयोग होता है? हवाई में किस ईंधन का प्रयोग होता है?

टिप्पणियाँ