विलक्षण प्रतिभा:- श्रीनिवास रामानुजन आयंगर

विलक्षण प्रतिभा:- श्रीनिवास रामानुजन आयंगर जिनका जन्म 22 दिसम्बर, सन् 1887 ई. में तमिलनाडु के इरोड़ नामक जगह पर हुआ था तथा मात्र 33 वर्ष की अल्प आयु में इनका निधन 26 अप्रैल, 1920 ई. में हो गया था। ये एक महान भारतीय गणितज्ञ थे जिनकी गिनती विश्व के महान गणितीय विचारकों में की जाती है। बचपन से ही इनमें एक विलक्षण प्रतिभा थी। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवन में कुल 3,884 प्रमेयों का संकलन किये जिनमें से कई प्रमेयों को सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने कई मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज भी चल रहे हैं। हालांकि इनकी कुछ खोजों को गणित की मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। हाल ही में इनके सूत्रों को क्रिस्टल विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्यों से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में हो रहे काम के लिए रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है। इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योगदान दिए हैं। अपनी प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत आविष्कार किए वरन् विश्व में भारत को अतुलनीय गौरव प्रदान किए। #Ramanujan #Srinivas #Iyengar #SrinivasRamanujanIyengar #Maths #Mathematics #great #GreatMathematician #Scientist #MathaticalTheorm Who was Ramanujan? #IndianMathematician #NumberTheory #Analysis #MathematicalAnalysis

टिप्पणियाँ